अज्ञात वाहन की टक्कर से टनकपुर-बनबसा हाईवे में स्कूटी सवार पत्नी की मौत, पति घायल

खबर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर-बनबसा हाईवे में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा बिचई में हाईवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार खटीमा से टनकपुर आते समय हाईवे में बिचई के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी संख्या यूके03बी 4568 में सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ़ कार्तिक ने नायकगोठ निवासी 55 वर्षीय भगवती बोहरा पत्नी खुशाल सिंह बोहरा को मृत घोषित कर दिया। खुशाल सिंह मामूली रूप से चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद मौका पाकर टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया है। बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नव वर्ष के उपलक्ष्य में आज से होटल ,रेस्टोरेंट और शराब की दुकानों के समय में बदलाव ,देखें आदेश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999