बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर कल आएगा SC का फैसला, अलर्ट मोड पर प्रशासन

खबर शेयर करें -

 

sc-verdict-banbhulpura-encroachment-case-come-24-february

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में कल यानी 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर SC 24 फरवरी को सुनाएगा फैसला

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण (Banbhulpura Railway Encroachment) मामले में 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। देशभर की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं। करीब 30 एकड़ रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत का ऐतिहासिक फैसला होगा।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊँनी संस्कृति की धरोहर ऐपण प्रतियोगिता में संध्या, गौरांशी, साक्षी ने बाजी मारी --

अन्य जिलों से मंगाई पुलिस फोर्स

बता दें रेलवे द्वारा भी भारी फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा IRB और PAC भी हल्द्वानी पहुंची है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रहे इसको देखते हुए बाहर से फोर्स मंगाई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -  सिलेंडर से घर में धधकी आग! 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, इलाके में पसरा मातम

आधुनिक हथियारों से लैस हैं सुरक्षा बल

सुरक्षा बलों को LMG सहित आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया जा सके। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र के 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए उसे खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है। इस क्षेत्र में लगभग 4365 भवन है और 40 हजार से ज्यादा की मुस्लिम आबादी यहां रहती है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के निर्देशन में सामाज कल्याण विभाग द्वारा यहां बहुउद्देशीय शिविर किया आयोजित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999