Gangster Vikram Sharma murder case: दो आरोपी अरेस्ट, STF SSP ने किया बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -

 

vikram sharma murder case update

Gangster Vikram Sharma murder case: देहरादून के सिल्वर सिटी में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस घटना की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कई महीने पहले ही विक्रम को मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने किया दो आरोपियों को अरेस्ट

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की साजिश में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अक्षत ठाकुर और राजकुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी कई महीने पहले से ही विक्रम को मारने की प्लानिंग कर चुके थे।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने विकसित भारत के विजन के लिए लांच किया एप, वर्चुअली जुड़े सीएम धामी

जमशेदपुर और नोएडा में थी विक्रम को ठिकाने लगाने की तैयारी

आरोपियों ने बताया कि पहले जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। लेकिन विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण वो इस योजना को अंजाम नहीं दे पाए। घटना से करीब 3 महीने पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उसी जिम को ज्वाइन किया था जिसमें विक्रम शर्मा भी जाता था ।

यह भी पढ़ें -  अर्धनग्न हालत में विधानसभा पहुंचे आप नेताहंगामे के बीच शुरू हुआ बजट सत्र

आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

घटना के दिन भी आरोपी ने ही अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि घटना के बाद भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से रेंट पर ली स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल किया था। बता दें अभी भी वारदात में शामिल छह आरोपी फरार चल रहे हैं। देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999