बड़ा सड़क हादसा!, त्रिशूली नदी में गिरी यात्री से भरी बस, 17 के शव बरामद , 28 घायल

खबर शेयर करें -

एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रविवार देर रात नेपाल के धाडिंग जिले में हुए हादसे में कई परिवार को खुशिया छीन ली। यात्री से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। बता दें कि ये पोखरा से काठमांडू जा रही थी। हादसा करीब देर रात 1:30 बजे हुआ। बस का अचानक से संतुलन बिगड़ा जिसके चलते वो गहरी नदी में जा गिरी।

त्रिशूली नदी में गिरी यात्री से भरी बस, 17 के शव बरामद Bus Accident
खबरों की माने तो अब तक इस हादसे में 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी है। तो वहीं 28 लोग घायल हुए हैं। तो वहीं घायलों में दो महिलाए जापान और नीदरलैंड की है। कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -  मुक्तेश्वर के गहना गांव में गुलदार-कुत्ते की भिड़ंत, वायरल वीडियो से दहशत,देखे video

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
बताते चलें कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरी रात और नदी का तेज बहाव के चलते रेस्क्यू करने में काफी मुशक्कत करनी पड़ी। रातभर बचाव अभियान चला। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि बस की तेज स्पीड के चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। हालांकि जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दिनेशपुर : अपराधियों के गढ़ बन रहे ठंडा नाले के अतिक्रमण का हुआ ध्वस्तीकरण,एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999