बीटेक के 2 छात्रों समेत तीन नदी में डूबे, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें -

होली के दिन उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आ रही है यहां ऋषिकेश के शिवपुरी नमामि गंगे घाट में दो युवक व पटना वाटरफॉल में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शिवपुरी नमामि गंगे घाट में डूबने वालों में 2 बीटेक के छात्र हैं जो देहरादून डीआईटी में पढ़ते थे। उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर घटना से इन युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज 08 मार्च को ऋषिकेश के शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर 02 व लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पटना वाटर फॉल में 01 युवक के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा


उक्त सूचना पर SDRF की 02 टीमें मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल दोनों स्थानों पर घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

स्थानीय लोगों द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले दोनो बी टेक के छात्र थे, जो देहरादून DIT में पड़ते थे व अपने दोस्तों के साथ होली के लिए यहां पर आए थे। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों युवक नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें -  जिले के आवारा गोवंशीय पशुओ के चिन्हीकरण एवं टैगिंग का कार्य पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा


शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले युवक-
आदित्य राज, उम्र 22 निवासी- कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
उत्कर्ष उम्र 22, निवासी- आगरा, उत्तरप्रदेश।
वही दूसरी ओर पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक अपने दोस्तों से साथ घूमने आया था और पैर फिसलने से नदी में डूबने से हादसे का शिकार हो गया। पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक शोभित यादव, 30 साल निवासी-मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  घर में घुसकर सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SDRF की 02 टीमों द्वारा दोनों घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी परन्तु उक्त युवकों का कुछ पता नही चल पाया। कल प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999