नैनीताल- कोसी नदी में बहे किशोर की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान जारी

खबर शेयर करें -

उपजिलाधिकारी, श्री कैंची धाम, अनुराग आर्य द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 07.10.2026 को अपराह्न लगभग 1:00 बजे दीपक कुमार पुत्र भुवन चन्द्र (आयु लगभग 16 वर्ष), निवासी ग्राम बिनकोट, तहसील बेतालघाट, अपने तीन मित्रों के साथ ग्राम रोपा, तहसील बेतालघाट में कोसी नदी के किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। उसके मित्रों ने तत्काल इसकी सूचना दी।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार सर्च अभियान चला रही है। तहसीलदार, श्री कैंची धाम भुवन चन्द्र भण्डारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और खोज एवं बचाव कार्य की निरन्तर निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सर्च अभियान पर जारी है। पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने स्पष्ट किया कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या का समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है

प्रशासन की अपील: मानसून के बाद नदियों का जलस्तर एवं बहाव अभी भी तेज है। आम जनता, विशेषकर युवाओं एवं पर्यटकों से अपील है कि नदी किनारे, चट्टानों एवं फिसलन वाले स्थानों पर फोटो या सेल्फी लेने से बचें। अभिभावक अपने बच्चों को नदी-नालों के किनारे अकेले न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम / डायल 112 पर सूचना दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं ब्रेकिंग-नशे में धुत टूकटक सवार युवको ने डंपर चालक के सिर मारी लोहे की राॅड”डंपर चालक गम्भीर रूप से घायल “पुलिस ने दो युवाओं को किया से गिरफ्तार ” एक फरार–(पढ़े पूरी खबर)
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999