केदारनाथ : शीतकालीन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की ठंड से मौत, हेलीकॉप्टर से लाए मृतक का शव

खबर शेयर करें -

baba kedarnath dham

केदारनाथ धाम में तैनात बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के शीतकालीन सुरक्षाकर्मी की ठंड से मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर से मृतक का शव गुप्तकाशी लाया गया.

केदारनाथ में शीतकालीन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की ठंड से मौत

मृतक की पहचान गिरिजा शंकर शुक्ला (55) निवासी कुणजेठी के रूप में हुई है. गिरिजा शंकर केदारनाथ धाम में रूप में तैनात थे. बताया जा रहा है बीते सोमवार को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गए थे. मंगलवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया.

यह भी पढ़ें -  ठंड से बचाव को उच्च हिमालय क्षेत्र से निचले इलाकों में पहुंचे हिमालयन थार, झुंड में कर रहे विचरण

हेलीकॉप्टर से लाए मृतक का शव

किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो गिरिजा शंकर बिस्तर पर मृत मिले. बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी. डीएम ने मृतक के शव लाने के लिए हेलीकॉप्टर केदारनाथ भिजवाया. मृतक के मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिजली उपभोक्ता अब 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, तीन शिफ्ट में कर्मचारी काल सेंटर में तैनात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999