उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मई 2025 से लापता किशोरी को हरियावाला क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि लापता नाबालिग को हरियावाला स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली आईटीआई प्रभारी ने टीम गठित कर जाहिद के आवास पर छापेमारी की।


मौके से किशोरी को मुक्त कराया गया और चार आरोपियों जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किशोरी को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा और उससे जबरन देह व्यापार कराया। पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 65(1), 140(3), 143(1), 127(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999