नैनीताल-युवक आत्महत्या मामले पर सख्त कार्रवाई!, पूरी चौकी को ही कर दिया सस्पेंड

खबर शेयर करें -

 

uttarakhnd Police

नैनीताल में युवक आत्महत्या मामले में एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पूरी खैरना चौकी को ही सस्पेंड कर सभी कर्मियों को लाइन हाजिर किया। ये कार्रवाई मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर की गई। चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजा है।

नैनीताल में युवक आत्महत्या मामले पर सख्त कार्रवाई!

एसएसपी ने बताया कि बेतालघाट इलाके के लोहाली गांव निवासी युवक बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के बाद कई सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मृतक ने भी मरने से पहले पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें -  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच

पूरी चौकी को ही कर दिया सस्पेंड

मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को बालम सिंह बिष्ट खैरना इलाके में नदी और पहाड़ी का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई। पुलिस ने युवक का मेडिकल किया। जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। नियमनुसार पुलिस एक्ट में चालान कर उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Ukpsc) ने आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा से संबंधित बड़ी अपडेट

युवक ने आत्महत्या से पहले पुलिस पर लगाए आरोप

परिवार वालों की माने तो घर लौटते समय युवक ने अपनी बहन मुन्नी जलाला और जीजा को फोन पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। कैसे पुलिसकर्मियों ने उसका सिम कार्ड तोड़ा और उसके पांच हजार रुपए भी छीने।

आरोप है कि इसी तनाव के चलते बालम ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए।

मृतक की बहन ने मुकदमा किया दर्ज

इस मामले में सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की बहन मुन्नी ने मुकदमा दर्ज कराया। इसी के ऊपर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत और एक महिला पुलिसकर्मी समेत कुल पांच कर्मियों को चौकी से सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया। तो वहीं खैरना चौकी में नई तैनाती भी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-गौलपुल से कूदी युवती, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती,देखे वीडियो

एसएसपी ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999