उत्तराखंड कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल होंगे कर्मचारियों, युवाओं और बेरोजगारों से जुड़े विषय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं और बेरोजगारों की मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।

राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न कर्मचारी संगठनों व बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि।
राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न कर्मचारी संगठनों व बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि।

 उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं और बेरोजगारों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुआई में उत्तराखंड के विभिन्न कर्मचारी संगठनों व बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें -  मां ने मारा चाकू, कभी खाने को भी नहीं होते थे पैसे, आसान नहीं थी Bigg Boss OTT 3 की Shivani Kumari की जर्नी

इस अवसर पर राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों, युवाओं व बेरोजगारों से जुड़े मुद्दों को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

मुलाकात के दौरान पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उपनल कर्मचारी संगठन, नर्सिंग कर्मचारी सघ और उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सम्मुख विस्तार से रखा।

इस अवसर पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण व सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान, नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों तथा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पिथौरागढ़ निवासी की मौत, दो गंभीर घायल

राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि इन सभी का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही आश्वस्त किया कि कर्मचारियों, युवाओं और बेरोजगारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को कांग्रेस के आगामी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के राम कंडवाल, सुरेश सिंह, नितिन दत्ता, बिट्टू वर्मा, उपनल कर्मचारी संगठन के विनोद गोदियाल, महेश भट्ट, विनय प्रसाद, नर्सिंग कर्मचारी संघ के नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, सीरा बधानी, पुरानी पेंशन बहाली संंयुक्त मोर्चा के बीपी सिंह रावत, वीएस रावत, मनोज अवस्थी आदि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि अब लंबे समय से लंबित मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जाने की उम्मीद जगी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999