शर्मसार- हल्द्वानी- बॉयफ्रेंड ने शादी से ठीक पहले लड़की के ससुराल वालों को भेजा अश्लील वीडियो

खबर शेयर करें -

Haldwani News: मुखानी क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी से ठीक एक सप्ताह पहले उसकी जिंदगी तबाह हो गई, जब उसके पूर्व प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो मंगेतर और ससुराल पक्ष को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। इस घटना से आहत युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी शादी ओखलकांडा, खनस्यूं निवासी युवक से 6 जून को तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, कार्ड बंट चुके थे और मैरिज हॉल तथा कैटरिंग का एडवांस भुगतान भी किया जा चुका था।

यह भी पढ़ें -  खाने में थूका या गंदी मिलाई तो होगी कार्रवाई, अब लगेगा 25 हजार से 1 लाख रूपए तक का जुर्माना

युवती ने आरोप लगाया कि उसका पूर्व प्रेमी, गौलडांडा (पाटी ब्लॉक, चम्पावत) निवासी मनोज सिंह चौधरी, कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर दो मोबाइल नंबरों से उसकी अश्लील तस्वीरें और संदेश वायरल कर दिए थे। इस संबंध में सितंबर 2024 में उसे थाने भी बुलाया गया था, जहां उसने परिजनों और पुलिस के सामने भविष्य में कोई गलत हरकत न करने का वादा कर माफीनामा दिया था।

यह भी पढ़ें -  लंबे समय से लालकुआं पुलिस को चकमा दे रहे क्षेत्र के दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

हालांकि, अब शादी से महज एक सप्ताह पहले आरोपी ने फिर वही हरकत दोहराई। इस बार उसने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो उसके मंगेतर और होने वाले देवर को भेज दिए। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर धोखे से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे, और अब वह इन्हीं का इस्तेमाल कर उसकी और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहा है।

यह भी पढ़ें -  दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, बेटे के जन्मदिन के दिन मां ने दुनिया को कहा अलविदा

एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी मनोज सिंह चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999