उत्तराखंड में शर्मनाक मामला, तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें -

कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह घटना दीपावली के आसपास की बताई जा रही है, जिसके बाद छात्रा डर के ..

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा को डरा-धमका कर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना बीते दीपावली के दौरान की बताई गई है। पीड़िता इतने महीने तक डर के कारण चुप रही। अब स्वजनों को पूरी कहानी बताने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी कार्मिक जो उस स्थान पर मतदान नहीं कर सकते जहां मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज हैं, उन्हें डाक मत पत्र अथवा चुनाव ड्यूटी प्रमाण-पत्र के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध की गई है। नोडल अधिकारी मतदान/मतगणना

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक बालिका जगजीतपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की छात्राओं को एक कोच तीरंदाजी सिखाता है। छात्रा काफी समय से तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि तीरंदाजी सिखाने वाले कोच ने बीते अक्टूबर माह में छात्रा को डरा-धमकाते हुए दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर धमकी दी गई। जिससे छात्रा इतने समय तक अंदर ही अंदर घुटती रही।

यह भी पढ़ें -  प्यार में हुआ ब्रेकअप तो महिला ने कर डाला 2 मर्डर, पूर्व प्रेमी की पत्नी और मासूम बच्चे को जिंदा जलाया

कनखल थाने में दी तहरीर

आखिरकार छात्रा ने अब अपने स्वजनों को आपबीती बताई। जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा के पिता ने कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपित कोच पवन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपित के घर जगजीतपुर में दस्तक दी। लेकिन घर पर ताला लटका मिला। पड़़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपित मूलरूप से हरियाणा का निवासी है और यहां किराये पर रहता है। कुछ दिन से पूरा परिवार अपने गांव गया हुआ है। हालांकि, पुलिस को अभी यह मालूम नहीं हो सका है कि आरोपित हरियाणा में किसी जिले या गांव का निवासी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999