वो मर सकती थी..’ Vinesh Phogat के कोच ने किया शॉकिंग खुलासा

खबर शेयर करें -

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में कुश्ती के फाइनल से पहले भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) को डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। फाइनल से पहले विनेश का वजन किया गया था। जिसमें उनका वजन मानक तय से 100 ग्राम ज्यादा निकला। जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद रेसलर ने सिल्वर मेडल दिए जाने की भी अपील की थी।


लेकिन उसे भी बाद में खारिज कर दिया गया। इससे ना सिर्फ विनेश बल्कि करोड़ों भारतीय को झटका लगा था। फाइनल से पहले विनेश ने वजन कम करने में अपनी जी जान लगा दी थी। ऐसे में इसी मामले में कोच ने खुलासा किया है। उन्होंने बाताया कि वजन कम करने के चलते विनेश की जान भी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें -  केएमवीएम के 49 स्थापना दिवस (फाउंडेशन दिवस) के अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन आवास गृह भीमताल में बाखली एवं ओपन रेस्टोरेंट का किया शुभारम्भ

Vinesh Phogat के कोच ने किया बड़ा खुलासा
पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा रेसलिंग इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट ने अपना वजन घटाने के लिए खूब पसीना बहाया। उन्होंने वजन नपने से एक रात पहले उन्होंने साईकलिंग की। साथ ही खाना-पीना भी छोड़ दिया। इसके अलावा मीडिया रिपोट्स की माने तो उन्होंने वजन कम करने के लिए बाल कटवाए और अपने शरीर से खून भी निकलवाया। लेकिन 100 ग्राम वजन फिर भी रह गया। ऐसे में विनेश के कोच ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें -  ओवरटेक करते हुए हुआ सड़क हादसा, मौत


मीडिया रिपोट्स की माने तो विनेश के कोच ने बताया कि उनका वजन 2.7 किलोग्राम ज्यादा था। करीब सवा घंटे उन्होंने व्यायाम किया। उसके बाद भी उनका वजन 1.5 किलोग्राम ज्यादा था। रेसरल के शरीर से पसीना आना बंद हो गया। कोई ऑप्शन नहीं था। देर रात से लेकर सुबह 5:30 बजे तक विनेश ने कुश्ती के मूव्स और अलग-अलग कार्डियो मशीनों से वजन घटाने की कोशिश की। आगे कोच ने बताया कि वो गिर गई थी। जिसके बाद उन्हें उठाया गया। कोच ने कहा कि वो उस समय केवल यही सोच रहे थे कि वो मर भी सकती है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-भाजपा में हुआ बड़ा बदलाव,देखे लिस्ट

CAS आज सुना सकती है फैसला
डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश द्वारा CAS से सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की गई थी। लेकिन इस अपील के फैसले की डेट कई बार टालने के बाद 14 अगस्त को CAS ने खारिज कर दी थी। लेकिन आज इस केस में पूरा मामला सामने आ जाएगा कि विनेश की अपील क्यों खारिज की गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999