हल्द्वानी ब्रेकिंग-गौला नदी में छोड़ा गया 20 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी, ALERT जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से जहां एक और शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है तो वही कुसुमखेड़ा चौराहे पर जल भराव होने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व टीम के साथ मिलकर जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पानी को डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं और मौके पर ही काम शुरू करवाया है। उधर उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने टीम सहित तीन पानी व अन्य जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ जल भराव के निकासी के लिए संबंधित विभागों काम करने के निर्देश दिए।


वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात की वजह से गौला बैराज से 20700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए शांतिपुरी इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  National Games : बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने केरल को दी करारी शिकस्त, ऐसा रहा प्रदर्शन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999