SSP ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, Flying Hawk से की गई कार्रवाई का लिया जायजा

खबर शेयर करें -

देहरादून में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए देहरादून पुलिस ने हाई टेक्नोलॉजी यानी फ्लाइंग हॉक का सहारा लिया है। एसएसपी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में स्थित ड्रोन कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने ड्रोन के माध्यम से की जा रही कार्रवाई का जायजा भी लिया।

SSP ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
ड्रोन के माध्यम से चिन्हित किए गए स्थानों की मॉनिटरिंग के लिए एसएसपी अजय सिंह ने ड्रोन कंट्रोल रूम में एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबलों को नियुक्त किया है। जिनके द्वारा ड्रोन के माध्यम से सभी मार्गो की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए ट्रैफिक वोईलेशन, अस्थाई अतिक्रमण, नो पार्किंग का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  आमहत्या का प्रयास मामला : मजाक में चली थी गोली, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इन स्थानों पर की जा रही निगरानी
देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए शुरू की गई नई पहल के तहत चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड क्षेत्रों की फ्लाइंग हॉक की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है। इन जगहों पर पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, अस्थाई अतिक्रमण पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर (देहरादून)लंगूर, बन्दर, सुअर, भालू , अब इनकी होगी नसबंदी, बड़ी बैठक में सीएम ने दिए निर्देश।।

फ्लाइंग हॉक की मदद से की कार्रवाई
बता दें पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पहले दिन ही फ्लाइंग हॉक के मदद से नो पार्किंग के नौ चालान, अतिक्रमण संबंधी पांच और ट्रैफिक संबंधी 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999