नैनीताल बैक अधिकारी एव कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन एवं राज्य मंत्री श्री अजय भटट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल बैक अधिकारी एव कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन एवं राज्य मंत्री श्री अजय भटट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
श्री भटट ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये कहा कि नैनीताल बैंक की शाखायें दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही अन्तिम सीमाओं पर संचालित हो रही हैं। नैनीताल बैक के नाम से आज पूरे देश में नैनीताल पर्यटन नगरी आकर्षण का केन्द्र बनी है। उन्होंने कहा नैनीताल बैंक की वर्तमान में पांच प्रदेशों मे बैंक की शाखायें संचालित हैं। नैनीताल बैंक की 70 प्रतिशत शाखायें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है जिससे हमारे प्रदेश का विकास में अहम योगदान है।


सम्मेलन में नैनीताल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंत्री श्री भटट को अवगत कराया कि नैनीताल बैंक को निजी क्षेत्र में दिया जा रहा है। जिस पर मंत्री श्री भटट ने कहा कि नैनीताल बैंक के अस्तित्व को बचाना मेरा मुख्य उददेश्य है। उन्होंने कहा सोमवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से समय मिला है। उन्होंने कहा बैंक के सारे अभिलेख के साथ मंत्री से वार्ता कर समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा मेरा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा उनका पूरा प्रयास होगा कि नैनीताल बैंक को बैंक ऑफ बडौदा मे समावेश किया जाए।

यह भी पढ़ें -  अगर आप ड्राइवरी लाइसेंस बनाना चाहते हैं तो खबर आपके लिए, सरकार ने बदले Driving License बनवाने के नियम

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, गीता जोशी, चन्द्रशेखर कन्याल, मुकेश बेलवाल, धु्रव रौतेला, नैनीताल बैक के पीयूष दयाल, अभय गुप्ता, आरसी शर्मा, भरत निरमले, संजय साह, बीडी भटट, कमलेश जोशी के साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश से आये नैनीताल बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999