लड़की के घर आई श्री कृष्ण की बारात, संपन्न हुआ हर्षिका और कान्हा का विवाह, आप भी देखिए तस्वीरें

खबर शेयर करें -

हर्षिका ने किया भगवान श्री कृष्ण से विवाह, रीति रिवाज से हुआ संपन्न

पाने को ही प्रेम कहे जग की ये है रीत, प्रेम का अर्थ समझाएगी हर्षिका-कान्हा की प्रीत. कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है. पर हल्द्वानी की हर्षिका की कहानी थोड़ी अलग है.

Harshika married Lord Shri Krishna

हर्षिका को प्यार भी हुआ तो सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण से. लेकिन आज हर्षिका की 15 साल की तपस्या पूरी हो गई है. गुरुवार सुबह साढे़ दस बजे बैंड-बाजे के साथ हर्षिका की बारात आई, वरमाला और फेरे हुए, लोगों ने शादी की दावत भी खाई और हर्षिका को आर्शीवाद दिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जनपद में राजस्व लोक अदालत के माध्यम से 722 वादों का निस्तारण
Harshika married Lord Shri Krishna

बता दें हल्द्वानी के पूरन चंद्र पंत निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की 21 साल की बेटी हर्षिका बचपन से ही दिव्यांग है। युवती के शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं करता है. अपने दैनिक कार्यों के लिए भी उसे दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन काम उम्र में ही हर्षिता कान्हा को अपना दिल दे बैठी थी.

Harshika married Lord Shri Krishna

भगवान श्री कृष्ण को दिल से अपना सब कुछ मान चुकी इस युवती ने आज वृंदावन से लाई गई श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ सात जन्मों तक साथ रहने के वचन लिए और कान्हा के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून- राहत की खबर आज 4483 मरीजों ने स्वस्थ होकर कोरोना को दी मात
Harshika married Lord Shri Krishna

बैंड बाजे की धुन और 300 से अधिक बरातियों की उपस्थिति में हर्षिका ने श्रीकृष्ण की मूर्ति से विवाह किया। बता दें हर्षिता की शादी की तैयारियां छह महीने से चल रही थी.

Harshika married Lord Shri Krishna

बीते बुधवार को महिलाएं ढोलक की थाप पर मंगल गीत गा रही थीं। इसी बीच हल्दी और मेंहदी की रस्में पूरी की गई। बता दें कि शादी के बाद हर लड़की अपने ससुराल जाती है। लेकिन हर्षिका विदा होकर ससुराल यानी कि वृंदावन नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Mrs Deshpande OTT Release: रिलीज हो रही माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’, जानें कहां देखे
Harshika married Lord Shri Krishna

बल्कि उनके घर वाले भगवान श्री कृष्ण को घर जमाई बनाने जा रहे हैं। हर्षिका की मां मीनाक्षी पंत ने बताया कि बचपन से ही हर्षिका के मन में कान्हा के लिए प्रेमभाव है। अपनी शादी के लिए हर्षिका ने वृंदावन जाकर ही सारी खरीददारी की है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999