सतत विकास लक्ष्य के तहत बेहतर काम करने वाले उद्यमियों को सीएम ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बेहतर काम करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया। सतत विकास लक्ष्य के तहत सीएम धामी ने उद्यमियों को सम्मानित किया।

बेहतर काम करने वाले उद्यमियों को सीएम ने किया सम्मानित
सतत विकास लक्ष्य के तहत बेहतर काम करने वाले उद्यमियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सम्मानित किया गया। नियोजन विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 12 संस्थाओं और पांच लोगों को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  महाकुंभ-हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

17 लक्षणों को लेकर सतत विकास लक्ष्य के तहत निर्धारित किए लक्ष्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि 17 लक्षण को लेकर सतत विकास लक्ष्य के तहत लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिन्हें 2030 तक पूरा करने का समय रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीति आयोग भी हर साल राज्यों की रैंकिंग इसको लेकर करता है जिसमें लगातार उत्तराखंड का सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  *उत्तराखण्ड परिवहन विभाग मिनिष्ट्रियल कर्मचारी संघ स्थानांतरण नहीं करने पर पूरे प्रदेश मे करेंगे कार्य बहिष्कार*

जिलास्तर पर भी रनरअप और विनर की प्रतिस्पर्धाएं होंगी आयोजित
सीएम धामी ने बताया की प्रदेशभर में जिला स्तर पर भी अब रनरअप और विनर की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सतत विकास लक्ष्य के तहत सतत विकास सप्ताह भी मनाया जाएगा। 16 सितंबर से 23 सितंबर तक सतत विकास सप्ताह मनाया जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999