श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मैं व्यास पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया गौ माता की महत्ता

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ के डूंगरपुर गांव में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी ने पांचवें दिन की कथा में गौ माता के महत्व के बारे में कथा श्रवण कर रहे भक्तों को बताया गौमाता में 33 कोटि देवी देवता निवास करते हैं गौ माता का गोबर वह गोमूत्र इतना शुद्ध है। कि हमारे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है ।अगर हम घर में कोई भी शुभ कार्य करते हैं उसमें सबसे पहले गौ माता के गोबर से लिपाई करके उस जगह को शुद्ध किया जाता है उसके बाद गौ माता के गोबर से गणेश जी की स्थापना की जाती है। उन्होंने यह भी बताया गोमूत्र से कई व्याधि रोग कट जाते हैं। उन्होंने चिंता जताई आजकल गौ माता को लोग दूध देने तक ही अपने पास रखते हैं। उसके बाद छोड़ देते हैं जो सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं कईयों का एक्सीडेंट हो जाता है आज उनकी दुर्दशा हो गई है । उन्होंने आगे बताया देवी के अवतार और राजा शांतनु के जीवनी केबारे में बताया।

ग्राम डूंगरपुर में खोलिया परिवार द्वारा आयोजन श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मैं मुख्य यजमान ललित खोलिया गीता खोलिया प्रदीप खोलिया रेनू खोलिया पदमा खोलिया । शील चंद खोलिया बसंत खोलिया महेश खोलिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इंटक नेता देवकीनंदन सुयाल पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट कांग्रेस नेता उमेश चंद्र कब्डऻल चंद्रशेखर बेलवाल पितांबर दुमका पूरन चंद्र दुमका हेमवती नंदन दुर्गापाल पूर्व बीडीसी भास्कर भट्ट घनानंद भट्ट सैकड़ों महिला पुरुषों ने कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां पर मां, भाभी और भाई को तलवार से काटने वाले को जाने कितने समय बाद मिला मृत्युदंड
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999