बड़ी खबर-भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें -

शिवपुरी कॉलोनी बमेटाबंगर खीमा हल्दूचौड़ में आज श्रीमद देवी भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ।इस दौरान कलश यात्रा श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदिरा आवास कॉलोनी होते हुए वापिस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान महिलाएं उत्तराखंडी परिधान में एकजुट होकर माता के जयघोष लगाते हुए मनमोहक नृत्य करते हुए आनंद ले रही थी, तो वही पुरुष वर्ग भी कुमाउनी टोपी पहनकर पूरी निष्ठा व उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगा रहे थे। कलश यात्रा में कुमाऊनी वाघ यंत्र सभी का मनमोह ले रहा था, तो वही डीजे में युवा धार्मिक गीतों में झूम रहे थे। घार्मिक झंडे भी कलश यात्रा को रोमांचक बना रहे थे।

यह भी पढ़ें -  रेस्टोरेंट में शराब पिला रहे हैं संचालक को पुलिस ने धर दबोचा

यहां नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा निकाली गई भगवान की झांकियां कलश यात्रा को अलौकिक बना रही थी। इस दौरान कथा वाचक श्रध्येय डॉक्टर मनोज चन्द्र पाण्डे ने देवी के नौ स्वरूपों के बारे में बताया कि देवी पार्वती ने समाज के कल्याण के लिए समय समय पर अवतार लिया है। उन्होंने कहा कि कथा का सच्चे मन से श्रवण करने से इंसान को पुण्य मिलता है।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगों ने पीएम को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा ज्ञापन

इस अवसर पर श्री नागेश्वर महादेव मंदिर समिति शिवपुरी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि श्रीमद देवी भगवान महापुराण ज्ञान यज्ञ में 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कथा वाचन होगा, जिसमे समस्त क्षेत्रवासी सहभगिता कर पुण्य के भागीदार बनेंगे। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। आज इस अवसर पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुम्का, बच्ची सिंह रावत मुकेश दुम्का, मंदिर समिति संरक्षक नारायण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष भूपेश कुमार जोशी, सचिव किशन सिंह बिष्ट , कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, लेखाकार राजकुमार सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह करायत, भगवत सिंह बिष्ट सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999