सीएम धामी ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा, अफसरों को दिए ये अहम निर्देश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए है। प्रदेश की आपदा की स्थिति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी खाद्य सामग्री भेजी जाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दिवाली बाद बंद रहेंगे चार धाम के कपाट, शुरू हो रहा है सूतक

बारिश से हो रही समस्याओं का जल्द हो समाधान
सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्था की जाय। सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाए। सभी विभागीय सचिव अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं देखें और अपने जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों हेतु भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत सहायक उपकरण परिक्षण /मानप शिविर नगर निगम हल्द्वानी के क्षेत्रान्तर्गत बरेली रोड हल्द्वानी में शिविर का आयोजन होगा

राहत कार्यों के लिए है पर्याप्त बजट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहत कार्यों के लिए पर्याप्त बजट है। संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग से भी लगातार संपर्क में रहें।

यह भी पढ़ें -  सरकार द्वारा इन जातियों की विधवा पेंशन प्राप्त कर रही निराश्रित महिलाएं दो पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, श्री विनय शंकर पांडेय, विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999