हल्द्वानी: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के विवादित बयान पर सिख समाज में उबाल, बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी के बाद शहर में भारी नाराजगी फूट पड़ी है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग बुद्ध पार्क में एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत के बयान को सिख समाज का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। लोगों ने रावत का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया और सरकार व पार्टी नेतृत्व से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर की बैठक

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरक सिंह रावत को अपने बयान के लिए तुरंत गुरुद्वारे में जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि ऐसी टिप्पणियाँ समाज के सम्मान को ठेस पहुँचाती हैं और किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन सिख समाज ने साफ कहा कि जब तक माफी नहीं मिलती, उनका विरोध जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर पेड़ पर चारा लेने गई महिला की हाई टेंशन की आई चपेट में मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999