Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वाहन, 8 की मौत, अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे सभी लोग

खबर शेयर करें -

 

tehri-accident-8-people-dead-returning-from-funeral

Tehri Accident: टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर है। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है सभी लोहग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिमसंस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वाहन

हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी पिकअप वाहन में 10 लोग सवार थे। सभी लोग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिम संस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  शारदा कॉरिडोर बनेगा उत्तराखंड का नया टूरिज्म हब, CM धामी ने दिए बड़े निर्देश
ACCIDENT NEWS

हादसे में 8 लोगों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसा इतना दर्दनाक था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रहा है।

सीएम ने जताया हादसे पर दुख

टिहरी हादसे पर सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने लिखा ‘टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999