उत्तराखंड में गरमाया महिला आरक्षण का मुद्दा, विपक्ष ने सरकार पर लगाया राजनीति करने का आरोप

खबर शेयर करें -

 

womens-reservation-issue-heats-up-in-uttarakhand-congress-protest

उत्तराखंड की सियासत में महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जहां एक तरफ धामी सरकार 28 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिला आरक्षण को लेकर राजनीति कर रही सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महिला आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि साल 2023 में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पहले ही सदन में पास हो चुका है, ऐसे में उसे दोबारा लाने का क्या औचित्य है। इसी मुद्दे को लेकर आज देहरादून में विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भारी बारिश से शेरनाला में जलस्तर बढ़ा, चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग अस्थायी रूप से बंद…Video

28 अप्रैल को सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरेगा विपक्ष

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी इस धरने में हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के कहना है कि वो महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसकी मांग है कि अगर सरकार वास्तव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है, तो इसे सीधे 2027 के विधानसभा चुनाव से लागू किया जाए, न कि सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठाया जाए। कांग्रेस ने यह भी साफ कर दिया है कि 28 अप्रैल को होने वाले विशेष सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999