उर्मिला सनावर से SIT ने पहले दिन की छह घंटे तक पूछताछ, पुलिस को सौंपे ऑडियो क्लिप

खबर शेयर करें -

ANKITA BHANDARI CASE

उर्मिला सनावर ने बुधवार को एसआईटी ने छह घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के सामने उपस्थित होकर उर्मिला ने बयान दर्ज कराए।

उर्मिला सनावर ने पुलिस को सौंपी ऑडियो क्लिप

पुलिस के अनुसार उर्मिला के बयानों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। साथ ही उर्मिला सनोवर द्वारा सुरेश राठौड़ और उनके बीच हुई बातचीत से संबंधित एक ऑडियो क्लिप विवेचकों को सौंपी गई है, जिसे वैज्ञानिक परीक्षण के फॉरेंसिक भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  दोस्त को बचाने नदी में कूदा सेना का जवान, उसे बचाया लिया पर खुद की चली गई जान

उर्मिला ने नहीं किए अन्य साक्ष्य प्रस्तुत

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित और प्रचारित उन खबरों के संबंध में भी पूछताछ की गई, जिनमें उर्मिला द्वारा पुलिस को कुछ अन्य साक्ष्य दिए जाने की बात कही जा रही थी। इस पर विवेचकों द्वारा उनसे साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन विवेचना के दौरान कोई अन्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी सड़क हादसे में घायल

उर्मिला ने SSP से सुरक्षा के लिए सौंपा प्रार्थना पत्र

पुलिस ने ये भी बताया कि उर्मिला सनावर ने अपनी सुरक्षा के संबंध में एसएसपी आवास कार्यालय में एसएसपी देहरादून अजय सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस पर एसएसपी देहरादून द्वारा एलआईयू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999