किसी को 50 तो किसी को 300 वोट…, उत्तराखंड पंचायत चुनाव में फ्लॉप निकले बड़े-बड़े यूट्यूबर्स

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Panchayat Election 2025 ResULT YOUTUBERS LOST

Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के रिजल्ट में इस बार कुछ अगर ही नजारा देखने को मिला। डंटरनेट पर छाए रहने वाले युवा जब मैदान पर उतरे तो उनकी चमक थोड़ी फिकी रह गई। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाले इन युवाओं की जमीनी हकीकत पता चली। किसी को 269 वोट तो वहीं किसी को सिर्फ 55 वोट से ही काम चलाना पड़ा। चलिए जानते है यूट्यूबर और व्लॉगर का पंचायत चुनाव में हाल।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में यूट्यबर दीप्ति बिष्ट को सिर्फ 55 वोट Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result

दीप्ति बिष्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और फेमस है। उनके यूट्यूब पर कम से कम 1.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। फेसबुक में भी लाखों लोग उन्हें फॉलो करते है। इस बार वो भी चुनावी मैदान में नजर आईं। कनालीछीना ब्लॉक की डूंगरी ग्राम पंचायत से प्रधान पद की सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा। लेकिन बैलेट बॉक्स खुलने पर उनकी सोशल मीडिया की चमक धरी की धरी रह गई। उन्हें केवल 55 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंदी राधिका देवी 79 वोट पाकर जीत गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-युवक की मौत के आठ महीने बाद मोबाइल ने खोला सनसनीखेज़ राज, वीडियो क्लिप देख मां थाने पहुंची

दीपा नेगी भी हारी

दीपा नेगी पहाड़ी’ चैनल की स्टार दीपा नेगी रुद्रप्रयाग के घिमतोली गांव से मैदान में थीं। उनके यूट्यूब पर करीब 1.28 लाख सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति होने के बावजूद उन्हें केवल 269 वोट मिले। इसी सीट से चुनाव लड़ रही कविता ने उन्हें 480 वोट से मात दी। हार के बाद दीपा ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें -  अजय भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक को खोजबीन में तेजी लाने का किया आग्रह

यूट्यूब में भीम सिंह फेमस, बैलेट बॉक्स में फ्लॉप

भीम सिंह के यूट्यूब पर 21,000 सब्सक्राइबर्स और फेसबुक पर 24,000 फॉलोअर्स हैं। हल्द्वानी की बच्चीनगर ग्राम पंचायत से वो चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन उन्हें 955 वोट मिले। तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी हरेंद्र सिंह ने 1,534 वोट पाकर जीत हासिल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बॉबी पंवार ने दिया उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, इन्हें बनाया कार्यकारी अध्यक्ष
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999