BUDGET 2025 : इंकम टैक्स स्लैब में हुआ बड़ा बदलाव, बिहार के लिए सौगातों की बौछार

Ad
खबर शेयर करें -

BUDGET 2025

BUDGET 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का बजट पेश कर दिया है। इस बजट में टैक्स पेयर्स के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब का ऐलान किया है। इसके तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई इंकम टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा है कि अब पिछले चार साल तक का इंकम टैक्स रिटर्न एक साथ फाइल किया जा सकेगा।

यही नहीं वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास की बढ़ती नाराजगी को संभालने के लिए सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने का ऐलान भी किया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। अगले 3 साल में देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। अगले फाइनेंशियल इयर में ही ऐसे 200 सेंटर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  RCB vs PBKS Highlights: एक बार फिर घर पर बेंगलुरु को मिली हार, Nehal Wadhera की पारी ने दिलाई पंजाब को जीत

इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। लिहाजा वित्त मंत्री ने बिहार के लिए चुनावी बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने बिहार के लिए सौगातों की बौछार कर दी है। निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना करने का ऐलान किया। इसके साथ ही राज्य में IIT का विस्तार होगा। बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा और तीन नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने अपने नगर निकाय उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

मध्यम वर्ग को लुभाने की कोशिश

  • अब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख।
  • बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई।
  • 4 साल तक अपडेटेड ITR भर सकेंगे।
  • किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए की गई।

BUDGET 2025 में ये चीजें होंगी सस्ती

  • मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
  • EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
  • LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।
  • बजट के कुछ खास प्वाइंट्स
  • देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा।
  • 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
  • शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी।
  • एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
  • हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत ,चार घायल

Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999