BUDGET 2025 : बजट में सस्ती हुईं ये चीजें, इन उत्पादों के बढ़ेंगे दाम

Ad
खबर शेयर करें -

BUDGET 2025 क्या सस्ता क्या महंगा

BUDGET 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए कई उत्पादों पर बेसिक ड्यूटी घटाने का प्रस्ताव रखा है। इससे कई उत्पाद अब सस्ते हो जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट था। इस बजट में उन्होंने मिडिल क्लास, किसानों और टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं कि बजट 2025 (BUDGET 2025) में हुई घोषणाओं से क्या सस्ता और क्या महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के नए राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह

ये वस्तुएं हो जाएंगी सस्ती

  • मोबाइल फोन, टीवी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एलईडी, ईवी बैटरी
  • सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी। इससे इनके दाम घट जाएंगे। सरकार ने 37 और दवाओं को बेसिक सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव रखा है।
  • कैंसर समेत दूसरी जीवन रक्षक दवाएं
  • कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में काम आने वाली 36 दवाओं को बेसिक
  • बजट में कोबाल्ट उत्पाद, एलईडी, जिंक, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप और 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बेसिक सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव किया गया है।
यह भी पढ़ें -  सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पूरन सिंह मोहन सिंह इन्टर कालेज कुंवरपुर गौलापार में जनपद प्रभारी/ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या आम जनमानस से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर किया

समुद्री उत्पाद

  • जहाजों के निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल पर बेसिक सीमा शुल्क से अगले 10 वर्षों के लिए छूट दी गई है।

फ्रोजन मछली का पेस्ट

Fish pasteurii पर बेसिक सीमा शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा।

हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स

बजट में हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक योजना की भी घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें -  शांतिपुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा घटना में शामिल तीन लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,JCB मशीन पकड़ने के बाद बढ़ी थी रंजिश।

चमड़ा

सरकार गीली ब्लू लेदर को बेसिक सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देगी।

इन वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम

सरकार ने इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को ठीक करना है।

Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999