हरे कृष्णा आश्रम हल्दूचौड़ परमा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़। परमा स्थित हरे कृष्णा आश्रम एवं गोधाम मैं कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है आश्रम के व्यवस्थापक श्री रामेश्वर दास के अनुसार इस बार करोना की वजह से आश्रम में ही भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया आधी रात को 12:00 बजे कृष्ण प्रकट उत्सव मनाया जाएगा जिसमें प्रसाद के रूप में मक्खन मिश्री फल वितरित किया जाएगा।

कल मंगलवार को 1:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। रामेश्वर दास ने गोधाम मैं हमारी गौ माता जिसमें 33 कोटी देवी देवता निवास करते हैं उसके बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया और गौ माता की सेवा सुरक्षा के बारे में लोगों को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  राहुल जोशी बने भू -वैज्ञानिक, UPSC परीक्षा में मिली 17वी रैंक

‌‌ इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल , क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुमका ,भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी, उमेश चंद्र कब डाल, किरण डालाकोटी, संध्या डालाकोटी , चंद्रशेखर बेलवाल, इंदर सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, रिंकू पाठक, पूर्व प्रधान बीडी खोलिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया, शुभम अंडोला, रमेश अंडोला, भैरव दत्त खोलिया, विजय खोलिया समेत सैकड़ों महिलाओं बच्चे उपस्थित थे।

Advertisement