एसएसपी ने किए दो इंस्पेक्टरों के तबादले

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने जिले के दो इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। किच्छा के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें जसपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
जबकि जसपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को किच्छा कोतवाली का चार्ज सौंप दिया है।

किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा विधानसभा में कोतवाल को हटाए जाने के मुद्दे के बाद आखिर आज देर रात किच्छा कोतवाल अशोक कुमार का तबादला करते हुए उन्हें जसपुर कोतवाली प्रभारी का चार्ज देकर तबादला किया गया। इसके साथ ही धीरेंद्र कुमार को जसपुर से किच्छा का नया कोतवाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  सीबीआई, ईडी आदि का गलत इस्तेमाल कर देश में लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है भाजपा – यशपाल आर्य
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999