राज्य आंदोलनकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने पर जताया आभार

खबर शेयर करें -

राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने भेंट कर राज्य आन्दोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

राज्य आंदोलनकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

सीएम धामी ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण आंदोलन को मैंने काफी करीब से देखा है। संघर्ष का वो दौर काफी कठिन और संघर्षों से भरा था। राज्य के निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों का योगदान अविस्मरणीय है। हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य आंदोलनकारियों के स्वप्न के अनुरूप सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  महामहिम की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आएंगे आठ एसपी, 10 महीने बाद कल दूसरी बार काशी आएंगी राष्ट्रपति
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999