हल्द्वानी में दो महिला यूट्यूबरों के बीच सड़क पर विवाद, चौपाटी बाजार में गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चालान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी की चर्चित यूट्यूब ब्लॉगर ज्योति अधिकारी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उनका और यूट्यूबर सुनीता भट्ट के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद बुधवार को सड़क तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र के चौपाटी बाजार में दोनों महिला यूट्यूबर आमने-सामने आ गईं। इसके बाद बीच बाजार में दोनों के बीच जमकर बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे से उलझती और बहस करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- इस विभाग में हुए बड़ी संख्या में तबादलें, देखिए लिस्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे और उनके परिवारों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। अचानक हुए इस विवाद को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -2 दिन तक पड़ा रहा शव, आखिर क्यों नहीं कर रहे थे परिजन पोस्टमार्टम,पड़े खबर

video- https://youtube.com/shorts/HW9whB-7-IM?si=m0CaikE2tXNAdfsL

सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। इस दौरान हाथापाई की स्थिति बन गई और पुलिस को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों महिला यूट्यूबरों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया और चालान किया गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले बुधवार को ज्योति अधिकारी अपने परिवार के साथ सुनीता भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने हल्द्वानी कोतवाली पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुनीता भट्ट इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ाः क्वारब के पास आया मलबा, वाहनों की आवाजाही हुई बंद

इसी दौरान ज्योति अधिकारी को सूचना मिली कि सुनीता भट्ट काठगोदाम के चौपाटी बाजार में मौजूद हैं। इसके बाद वह वहां पहुंच गईं और दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999