उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटने को तैयार हुए 20 हजार कर्मचारी

खबर शेयर करें -

equal pay

उत्तराखंड में उपनलकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लगभग 20 हजार उपनलकर्मी अपने काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं।

उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म

गौरतलब है कि उपनलकर्मी पिछले 10 नवंबर से हड़ताल पर थे और नियमितीकरण के साथ-समान वेतन की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनलकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जसपाल उर्फ सोनू की फर्जी नंबर प्लेट लगी थार बरामद

सरकारी सेवाओं के कामकाज पर पड़ रहा था असर

बैठक के बाद सरकार की ओर से समान वेतन नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद उपनलकर्मी हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। बता दें इस हड़ताल से प्रदेश भर में विद्युत, विभागीय कार्यालयों और कई सरकारी सेवाओं के कामकाज पर असर पड़ा था

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999