सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहलाया, घर छोड़कर भागे – Kolkata Earthquake

खबर शेयर करें -
earthquake-in-west-bengal-kolkata india

Kolkata Earthquake: आज पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटकें महसूस किए गए। जिसने लोगों को दहला दिया। लोगों के अंदर इतनी दहशत बन गई कि वो घर छोड़कर भागने लगे। कोलकाता के अलावा प्रदेश के कई जिलों में जमीन को हिलते हुए महसूस किया गया। खबरों की माने तो आज शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व में भूकंप आया। जिसकी कंपन बंगाल तक महसूस की गई। ये झटके सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर आए।

Kolkata Earthquake: सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहलाया

बंगाल के मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली सहित कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल के अलावा त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी जमीन हिली। ये भूकंप बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आया। जिसकी कंपन पूर्वोत्तर और कोलकाता तक महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें -  पराये मर्द के साथ बीवी को देख खोला पति का खून- पीट पीट कर कर दी हत्या

भूकंप की कितनी रही तीव्रता

इसके साथ ही पाकिस्तान में भी तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके चलते कई लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की माने तो भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई। हालांकि अच्छी बात ये रही कि इसमें किसी की भी जान-मान की हानी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -  Rain In Uttarakhand: देहरादून में भारी बारिश ने मचाई आफत!, मकान गिरा, सड़कें क्षतिग्रस्त

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके Pakistan Earthquake

अफगानिस्तान में भी भूकंप से जमीन हिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रात 1:59 बजे पहला झटका आया। जिसके बाद सुबह 3:09 बजे पाकिस्तान में दूसरा झटका आया। इसकी तीव्रता तीव्रता 5.2 रही।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999