एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने दिया धरना

खबर शेयर करें -

एमबीपीजी कॉलेज में सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने धरना दिया। इसके बाद नारेबाजी की और प्राचार्य के कक्ष पर तालाबंदी कर घंटों तक बंद रखा।

उन्होंने कॉलेज में जल्द सीटें न बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कॉलेज परिसर में धरना दे रहे अभाविप से जुड़े छात्रों ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश से सैकड़ों विद्यार्थी वंचित रह गए हैं। सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन भी महाविद्यालय में नहीं हो रहा है। इन कक्षाओं का संचालन न होने से पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आक्रोशित छात्रों ने इस बीच प्राचार्य के कक्ष पर बाहर से ताला लगा दिया। घंटों तक कक्ष बंद रहा। प्राचार्य इस बीच कक्ष से बाहर रहे।

यह भी पढ़ें -  सम्भागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया


इस मौके पर प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम सिंह, विभाग संयोजक कमलेश भट्ट, जिला संयोजक सूरज रमोला, जिला सहसंयोजक रश्मि लमगड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कौशल बिरखानी, नगरमंत्री अभिषेक गोस्वामी, निखिल सोनकर, आलोक त्रिपाठी, करन बिष्ट, हर्षिता, रोहित कांडपाल, नितिन पांडे आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999