DAV कॉलेज में आपस में भिड़े NSUI और आर्यन ग्रुप के छात्र, जमकर चले ईंट -पत्थर

खबर शेयर करें -



राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. डीएवी कॉलेज में शक्रवार को दो ग्रुपों के छात्रों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को तितर-बितर करने के लिए उन पर लाठी बांजी.


घटना शुक्रवार दोपहर की है. डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई और आर्यन ग्रुपबी के छात्र आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते दोनों ग्रुप के छात्रों के बीच विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ गौला रोड की बदहाली: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, जनता त्रस्त और नेता मस्त!देखे वीडियो

पुलिस ने भांजी लाठियां
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों पर लाठियां भांज कर तितर-बितर किया. कॉलेज में हुए इस विवाद के बाद करनपुर का माहौल गरमाया हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999