वेडिंग प्वाइंट में धधकी आग, ऐसे बची लोगों की जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में  शुक्रवार तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। ऋषिकेश में आरपीएस स्कूल के पास स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख अंदर सो रहे लोग बमुश्किल अपनी जान बचा सके। इस हादसे में वेडिंग पॉइंट का सारा सामान और पांच वाहन जलकर खाक हो गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही ऋषिकेश दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखकर नरेंद्रनगर और हरिद्वार से पांच अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  सामने आई रतन टाटा की वसीयत, हुआ खुलासा, जानें क्या होगा स्टार्टअप्स का फ्यूचर?

आग लगने की वजह से पास के एक निजी स्कूल ने तत्कालीन सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी है। प्रारंभिक जांच में फायर विभाग ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह अग्निकांड शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब स्थानीय लोगों ने शगुन वेडिंग पॉइंट से उठती आग की लपटें देखीं। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कोतवाल प्रदीप राणा और फायर अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस पर हमलावर हुए महेंद्र भट्ट, बोले PM को ‘गद्दार’ कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान

इस घटना में दो छोटे लोडर, एक पिकअप वाहन, एक कार और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए, साथ ही टेंट का पूरा सामान भी राख हो गया। आग के कारण आसपास की बिल्डिंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जो राहत की बात है। नुकसान की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कश्मीर में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, सोशल मीडिया से हटाए धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999