दो सगे भाईयों से शादी करने वाली Himachal की सुनीता हुईं प्रेग्नेंट, कहा, ‘हम तीन से चार हो गए…’

खबर शेयर करें -

 

himachal-joridar-shaadi-do-dulhon-wali-dulhan-pregnant

Himachal Joridar Shaadi Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant: बीते साल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली हिमाचल की अनोखी शादी एक बार फिर चर्चाओं में है। हिमाचल की जिस दुल्हन ने दो सगे भाईयों के साथ शादी रचाई थी वो अब मां बनने वाली है। जल्द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी। उन्होंने कहा कि ‘हम जो हैं, ‘तीन से चार बहुत जल्द होने वाले हैं।’

दो सगे भाईयो से शादी करने वाली हिमाचल की सुनीता हुई प्रेग्नेट Himachal Joridar Shaadi Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant

दरअसल बीते साल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में जोरीदार प्रथा के तहत सुनीता ने दो सगे भाईयों के साथ शादी की थी। इस शादी ने पूरे देशभर में ध्यान खींचा था। इस परंपरा में लड़की एक ही परिवार के दो या उससे अधिक भाईयों के साथ विवाह करती हैं। समय के साथ कहीं विलुप्त हो गई इस परंपरा को सुनीता चौहान ने दो भाईयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी के साथ सात फेरे लेकर फिर से जगाया था। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें -  युवक ने दरोगा पर किया हमला, लगे 8 टांके, ये है मामला
Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant

कहा, ‘हम तीन से चार हो गए…’

देखते ही देखते ये परिवार रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। अब इस शादी के करीब एक साल बाद इस रिश्ते में एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रदीप नेगी और सुनीता ने ऐलान किया कि वो अब तीन से चार होने वाले है। उन्होंने बताया कि सुनीता प्रेग्नेंट है और जल्द ही एक नन्हा मेहमान घर में आने वाला है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने डाला वोट ,कही ये बात
Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant

‘सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ से शेयर की वीडियो

वीडियो में प्रदीप नेगी ने बताया कि शुरुआती महीनों में तीनों एक साथ रहे। हालांकि नौकरी के लिए छोटा भाई कपिल विदेश चला गया। फिलहाल वो एक रेस्तरां में काम कर रहा हैं। तो वहीं सुनीता और प्रदीप हिमाचल में हैं। आपको बता दें कि प्रदीप की जल शक्ति विभाग में सरकारी नौकरी है। आईटीआई कर चुकीं सुनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ‘सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ नाम से उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां वो अपने वीडियोज शेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, अमित शाह के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

क्या है ये जोरीदार प्रथा ?

बता दें कि हिमाचल प्रदेस के कुछ इलाकों में खासकर सिरमौर के आसपास एक पारंपरिक विवाह की प्रथा है। जिसमें एक ही परिवार के लड़के एक ही महिला से शादी करते हैं। सामूहिक रूप से महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं। आसान भाषा में इसे एक पत्नी, कई पति की परंपरा भी कहा जाता है। जोरीदार प्रथा का मुख्य कारण पहले के समय में जमीन और संपत्ति का बंटवारा रोकना माना जाता है। जमीन छोटे-छोटे हिस्सें ना हो इसलिए परिवार एक ही बहू लाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999