सुपरस्टार Rajinikanth की सादगी!, ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते दिखे, काम से लिया ब्रेक

खबर शेयर करें -
superstar rajinikanth in rishikesh eating food in a pattal

Superstar Rajinikanth In Rishikesh Eating in pattal: सुपरस्टार रजनीकांत को देश ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया जाता है। आजकल वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर पहाड़ों में यानी की देवभूमि उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं। काम से ब्रेक लेकर वो आध्यात्मिक जर्नी पर हैं।

दरअसल शनिवार को वो उत्तराखंड आए थे। इसी बीच वो ऋषिकेश भी पहुंचे। जहां से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। इस फोटो में सुपरस्टार की सादगी नजर आई। अभिनेता ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते नजर आए।

यह भी पढ़ें -  Nainital News: एक किशोर दो नाबालिग लड़कियों से किया दुष्कर्म बनाया अश्लील वीडियो
Superstar Rajinikanth EATING FOOD IN PATTAL RISHIKESH

Superstar Rajinikanth ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते दिखे

रजनीकांत अक्सर उत्तराखंड आते रहे हैं। शनिवार को वो ऋषिकेश गए। जहां से उनकी एक फोटो वायरल हुई। इस फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने धोती-कुर्ता पहन रखा है। जहां पर वो सड़क किनारे पत्तल में खाना खा रहे हैं। रजनीकांत की ये सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है। बताते चलें कि वो बाद में गंगा आरती में भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी निकली गर्भवती, पुलिस ने शुरू की जांच

इस फिल्म में नजर आएंगे सुपरस्टार

बता दें कि रजनीकांत फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल जून में दस्तक दे सकती है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत की हेल्थ को ध्यान में रखकर की जा रही है। तो वहीं आखिरी बार रजनीकांत को कुली फिल्म में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बागेश्वर के कल्पेश ने किया प्रदेश का नाम रोशन, राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ चयन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999