दोस्तो के साथ गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर युवक बहा , एसडीआरएफ का सर्चिंग अभियान जारी

खबर शेयर करें -

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत शत्रुघन घाट पर दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।
शुक्रवार की देर शाम को एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र व सजवान ने बताया कि ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्र में शत्रुघन घाट के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुए थे, जिसकी सूचना मिलते ही सर्चिंग हेतू एसडीआरएफ टीम की मौके पर पहुंची।
इसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एडिशनल उपनिरीक्षक जितेन्द्र गिरी ने उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शत्रुघन घाट व सम्भावित अन्य स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया और डीप डाइविंग उपकरणों द्वारा नदी के तल तक सर्चिंग की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया।
घटनास्थल पर युवक के दोस्तों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था व नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया है।युवक का नाम प्रिंस राजपूत उम्र 22 वर्ष पुत्र मनोज निवासी जैड 206/317 गीतांजलि पार्क साउथ वेस्ट दिल्ली बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  श्रीनगर की सड़कों पर सिख यात्रियों का उत्पात, तलवार लेकर स्थानीय युवकों के पीछे दौड़े, कई घायल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999