टनकपुर -यहां बरसाती नाले में बही मैक्स,सात लोगों को बचाया,नौ लोग थे सवार

खबर शेयर करें -

टनकपुर :- आज सुबह टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक मैक्स जीप नाले में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अभी तक की जानकारी के अनुसार, जीप में कुल 9 लोग सवार थे। बचाव दल ने लगातार प्रयासों के बाद अब तक 7 लोगों को नाले से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया है। दुखद खबर यह है कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता,बनभूलपुरा हिंसा के वांछित अभियुक्त अब्दुल मालिक को नैनीताल पुलिस दिल्ली से कर लाई गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999