रक्षाबंधन से पहले फीका हुआ मिठाइयों का स्वाद

खबर शेयर करें -

रक्षाबंधन से पहले महंगाई ने त्योहार के स्वाद को फीका कर दिया है। चीनी के दाम 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंचने के साथ दूध, खोया और गैस की बढ़ती कीमतों ने मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है। नतीजा यह कि इस बार मिठाइयां पहले के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा महंगी हो गई हैं।रामपुर रोड स्थित व्यापारी डीके जनरल स्टोर के मालिक विनोद ने बताया कि बाजार में चीनी इस समय करीब 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जबकि पहले भाव 45-50 रुपये प्रति किलो था। पिछले 15 दिनों में ही चीनी के दाम 20 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं सामान्य गुड़ के दाम भी 60 रुपये से बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।चाय, कॉफी, शरबत, घर में बनने वाले पकवानों की भी अब लागत बढ़ेगी। ज्यादातर मिठाइयों में खोया, सूखे मेवा और चीनी का इस्तेमाल होता है। चीनी महंगी होने के बाद बर्फी, पेड़ा, लड्डू, रबड़ी, मलाई रोल समेत सभी मिठाइयों के भाव में 10 से 30 रुपये किलो तक की बढ़ोत्तरी की गई है। बृजवासी स्वीट्स के विक्रेता मोहित ने बताया कि पेड़ा, बर्फी और सेना के दाम 420 से बढ़कर 500 रुपये प्रति किली हो गए हैं। गुलाब जामुन की कीमत 380 से बढ़कर 600 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं जलेबी का भाव 150 रुपये से बढ़कर 200-250 रुपये प्रति किलो हो गया है।

चीनी से बनने वाले व्यंजनों को सीमित किया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राजभवन में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं का सम्मान, मेधावी छात्राएं भी पुरस्कृत

किराना व्यापारी आदित्य ने बताया कि पहले ग्राहक 5 से 6 किलो तक चीनी खरीदकर ले जाते थे, लेकिन दाम बढ़ने के बाद अब ज्यादातर लोग एक-दो किलों में ही काम चला रहे हैं। इसका असर त्योहारों की तैयारी पर भी पड़ रहा है। ऐसे में परिवार मिठाई और घर पर बनने वाले पकवानों की मात्रा कम करने के साथ ही चीनी की खपत वाले व्यंजनों को सीमित कर रहे हैं।गल्ला मंडी के व्यापारी गिरीश गुप्ता ने बताया कि हल्द्वानी में चीनी की अधिकांश आपूर्ति उत्तर प्रदेश से होती है। इस बार उत्तर प्रदेश में गन्ने की पैदावार और बुआई अपेक्षाकृत कम रहने से मिलों से चीनी की आवक प्रभावित हुई है। सीजन के अंतिम दौर में मिलों का स्टॉक कम होने और मांग के मुकाबले करीब आधी आपूर्ति होने से बाजार में कीमतें तेज होने का दावा है।मिठाई पहले अब

यह भी पढ़ें -  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

घेवर ₹500-600 700-₹850

बर्फी ₹350-₹400 500-₹600

पेड़ा 300-₹350 500-600

काजू कतली 900-₹1000 1200-₹1400

मोतीचूर 280-₹320 400-₹500

बाल मिठाई ₹400-₹450550-7600

चॉकलेट 350-₹400 450-₹500

नोट. मिठाइयों के दाम हल्द्वानी के अलग-अलग दुकानों के आधार पर हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999