प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद

खबर शेयर करें -

 

nanda-ki-chowki-bridge-washed-away-in-heavy-rain-dehradun

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। प्रेमनगर इलाके में नंदा की चौकी के पास टोंस नदी में बना अस्थाई पुल बारिश के कारण बह गया। भारी बारिश के चलते टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने से ये वैकल्पिक पुल बह गया।

प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद

पुल बहने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी है। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। 

यह भी पढ़ें -  नबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला आया सामने,नाबालिग के दो माह की गर्भवती होने पर खुला राज।

बताते चलें कि बीते साल बारिश के समय ही नंदा की चौकी पर बना स्थाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद ही इस अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। हालांकि अब इसके भी बहने के बाद लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999