भालू का आतंक: युवक पर जानलेवा हमला कर झाड़ियों में ले गया, किया जख्मी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ने लगा है। रुद्रप्रयाग में गुलदार एक पांच साल के बच्चे को उठा ले गया। वहीं पौड़ी में भालू ने एक युवक को जख्मी कर दिया।

पौड़ी में भालू ने किया युवक पर हमला
पौड़ी के चरण गांव में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना हुआ है। गांव के पास भालू ने एक युवक पर हमला कर झाड़ियों में ले जाने लगा। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हुए शोर मचाना शुरू किया। जिसे सुन भालू वहां से भाग गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि युवक फिलहाल खतरे से बाहर है। एहतियात के तौर पर युवक का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ 10 वर्षीय के बच्चे को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर से बची जान

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही गुलदार और भालू की दहशत बनी हुई है। इस संबंध में वन विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी। बीते कई दिनों से भालू की आवाजाही क्षेत्र में बनी हुई थी और अब इस हमले से लोगों में डर और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999