कोटद्वार में ‘बाबा’ पर विवाद: पुलिस ने दी अफवाह फ़ैलाने वालों को चेतावनी, 40 अज्ञात पर मुकदमे दर्ज

खबर शेयर करें -

कोटद्वार का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में शांति व्यवस्था भंग करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं।

‘बाबा’ शब्द को लेकर बजरंग दल ने किया था प्रदर्शन
बता दें 31 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि पूर्व में बाबा ड्रेस की दुकान को लेकर हुए आपसी विवाद के संबंध में कुछ लोग दीपक कुमार के विरोध में उसके जिम और पटेल मार्ग स्थित बाबा ड्रेस की दुकान पर प्रदर्शन करने आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट का जमीन खाली कराने का आदेश, पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास

दुकानदार की शिकायत पर भी किए मुकदमे दर्ज
पुलिस द्वारा रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरियर हटाकर उग्र नारेबाजी और गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान लगभग 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने कोटद्वार निवासी वकील अहमद द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर भी अलग से मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों की ग्रामीणों ने की पिटाई, SSP ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

इसी क्रम में कोटद्वार निवासी कमल पाल ने भी शिकायत दर्ज कराई है। कमल ने आरोप लगाया कि दीपक उर्फ अक्की, विजय रावत और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौच करते हुए जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की नीयत से हमला किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : नगर निगम की नई पहल, गजराज ने किया उद्घाटन

अफवाह फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को अराजकता फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या उकसावेपूर्ण गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999