जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 27 की मौत, 20 घायल; इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सोमवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों से भरी बस को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है।

घटना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अमित शाह ने कहा है कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को ढूंढकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पेपर देने स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार ने किया हमला


गृह मंत्री अमित शाह आज ही श्रीनगर पहुंच गए हैं, जहां वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। हमले के बाद पहलगाम सहित पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।

हमले में घायल पर्यटकों को सेना और स्थानीय प्रशासन की मदद से एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से थे।

यह भी पढ़ें -  nainital-इस थाने के दरोगा ने ग्रामीण युवक को बेरहमी से पीटा, हुआ बवाल


घटना ने एक बार फिर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999