हल्द्वानी_UCC में रजिस्ट्रेशन को लेकर 25 अप्रैल से यहां लगेंगे शिविर,विवाह पंजीकरण अनिवार्य – पढ़े ज़रूरी ख़बर

खबर शेयर करें -

नैनीताल – जिलाधिकारी नैनीताल वंदना के निर्देशानुसार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक नैनीताल जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर जिले के विभिन्न विभागों और कार्यालय परिसरों में आयोजित किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनके वैवाहिक अधिकारों का कानूनी संरक्षण प्रदान करना और विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

यह अभियान उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है। ऐसे सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू होने की तिथि 27 जनवरी 2025 से अगले छह महीने के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी कामयाबी!, कबड्डी खिलाड़ी Rana Balachauria के आरोपी का एनकाउंटर

ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। यह विशेष शिविर अभियान जिला कार्यालय नैनीताल, नगर निगम हल्द्वानी, उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, धारी, श्री कैंची धाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल एवं समस्त खंड विकास कार्यालयों में समन्वित रूप से संचालित किया जाएगा। इन शिविरों में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सेवा केंद्र संचालकों की मदद से आम नागरिक आसानी से अपना विवाह पंजीकरण करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  टिहरी में हादसा: 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा हेलीकॉटर, पायलट ने की इमरजेंसी लैंडिंग

जिला प्रशासन का मानना ​​है कि इस पहल से प्रशासनिक पारदर्शिता मजबूत होगी तथा नागरिक कानूनी रूप से सशक्त बनेंगे। साथ ही यह विवाह से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिला प्रशासन नैनीताल ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या जानकारी की आवश्यकता होने पर नागरिक सीएससी-एसपीवी के स्टेट हेड संदीप शर्मा (मोबाइल: 9816169336) से संपर्क कर सकते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999