24 अप्रैल के बाद से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

rain alert in uttarakhand

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी था. हालांकि प्रदेशभर में आज मौसम शांत रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 अप्रैल के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल जाएगा.

24 अप्रैल के बाद उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा. जबकि गुरुवार के बाद प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है. 27 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें -  जनसैलाब में बदली बिंदुखत्ता की महा रैली, जड़ सेक्टर में गूंजे राजस्व गांव के स्वर

27 अप्रैल तक उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (Rain alert in Uttarakhand)

बता दें 25 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की आशंका है. जबकि 26 अप्रैल को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में बारिश होगी. वहीं 27 अप्रैल को भी रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  यहां सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन युवतियां और तीन युवक गिरफ्तार

41°C पहुंच सकता है तापमान

बता दें देहरादून का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 41.6°C तक पहुंच सकता है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 38.1°C और न्यूनतम 21.1°C रहने का अनुमान है. जबकि चमोली का अधिकतम तापमान 24.5°C और न्यूनतम 10.2°C रहने की संभावना है. ​

यह भी पढ़ें -  CM ने किया 3-बी गार्डन का शुभारंभ, मधुमक्खियों-तितलियों और पक्षियों के लिए बनेगा सुरक्षित आशियाना

उत्तरकाशी जिले का अधिकतम तापमान 25.9°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2°C और न्यूनतम 14.6°C रहेगा. वहीं पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 31.9°C रहने की संभावना है. वहीं रुद्रप्रयाग का अधिकतम तापमान 18.7°C और न्यूनतम 6.7°C रहने की संभावना है. जबकि टिहरी गढ़वाल का अधिकतम तापमान 28.1°C और न्यूनतम 13.2°C रहने की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999