मॉर्निंग वॉक को निकला हुआ 15 साल का युवक 17 घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़ जग्गी निवासी प्रकाश चंद जोशी का पुत्र रितेश जोशी सुबह 5:00 बजे माता पिता को चाय देखकर रोज की भांति मॉर्निंग वॉक को निकला 17 घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आया परिजनों ने काफी खोजबीन की रिश्तेदार नातेदार गांव पड़ोस के लोगों के द्वारा खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला थक हार कर परिजन लाल कुआं कोतवाली में लड़के की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की लड़के के पिता प्रकाश चंद जोशी के अनुसार उनके दो बच्चे हैं बड़ी लड़की है छोटा 15 साल का इकलौता रितेश नाम का लड़का है रोज की भांति मॉर्निंग वॉक के लिए जाता था आज भी सुबह 5:00 बजे घर से निकला है अभी तक वापस नहीं आया काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई उसका पता नहीं चला लड़का हल्द्वानी संस्कृत विद्यालय में हाई स्कूल का छात्र है जबकि लड़की इंटरमीडिएट की छात्रा है सारे परिजन खोजबीन मैं जुटे हुए हैं मोबाइल घर पर छोड़ कर गया परिजनों को आशंका है कि कोई लड़के के साथ दुर्घटना तो नहीं हुई देर शाम तक परिजन जगह जगह ढूंढने में लगे हुए हैं अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा साथ ही लाल कुआं कोतवाली वह हल्दुचौर चौकी पुलिस बल ढूंढ खोज में लगा हुआ है सीसीटीवी कैमरों की जफुटेज को भी देखा जा रहा है परिजनों के अनुसार रोज उसके साथ दो तीन लड़के जाते थे जो आज नहीं गए उन्होंने लड़के को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है

Advertisement
यह भी पढ़ें -  ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव को सड़क में रखकर काटा हंगामा