पंखुड़ियाँ-2021 का ऑडिशन 3 अक्टूबर को होली ट्रिनिटी स्कूल लालकुआं में

खबर शेयर करें -


लालकुआं।
पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव व प्रतियोगिता पंखुड़ियां-2021 (सीजन-11) का ऑडिशन लालकुआं के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 3 अक्टूबर(रविवार) को प्रातः 10 बजे से 1बजे तक होगा।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया की समाज के सामाजिक व सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर तत्पर रहने वाली अग्रणी संस्था पंखुड़ियाँ के द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक प्रेमियो के लिए पहली बार लालकुआं में ऑडिशन किया जा रहा है।
जिसमे मिस एन्ड मिसेज कुमाऊ, उत्तराखंड बेस्ट डांसर व वॉइस ऑफ़ उत्तराखंड प्रतियोगिता के महा मुकाबला के लिए रजिस्ट्रेशन व ऑडिशन होगा। उन्होंने बताया की डांस व सिंगिंग प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में होगी। जबकि उत्तराखंड की सुंदरता व प्रतिभा को तराशने के लिए मिस एन्ड मिसेज कुमाऊ होगी। उन्होंने बताया की उपरोक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अतिरिक्त पूरे भारतवर्ष के कला प्रेमी प्रतिभाग करते है
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी, पवन पाठक, स्नेहा कार्की, विनोद नैलवाल, राहुल बिष्ट, पारस कांडपाल, डॉली अग्रवाल, चंद्रा नेगी, सोनी मिश्रा, गंगा राणा, पुष्पेन्द्र चंचल, प्रिया रंधावा, डिम्पल ऐठानी उपस्तिथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहाँ हुए धर्मान्तरण पर सीएम धामी सख्त, कहा ऐसे लोगों के लिए ही तो बनाया हैं सख्त क़ानून